गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बारिश

बर्फबारी के आसार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में सोमवार शाम से हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी के आसार हैं। श्रीनगर मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार नौ अक्टूबर की शाम से 10 अक्टूबर की रात तक जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में बर्फबारी का कोई पूर्वानुमान नहीं है। ज़ोजिला, मुगल रोड, सिंथन टॉप, पीर पंजाल रेंज के विभिन्न हिस्सों और गुरेज, बारामूला, अनंतनाग और कुपवाड़ा जिलों की ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।
वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर मौसम आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं और उत्तरी कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है। अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में थोड़ी बारिश या बर्फबारी से इनकार नहीं किया जा सकता है, हालांकि 14-20 अक्टूबर तक अनुमान कम है। मौसम विभाग ने भी किसानों को नौ और 10 अक्टूबर को कटाई स्थगित करने की सलाह दी है। रविवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड का 8.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम का 7.1 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग का 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *