गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल में 14 नवम्बर को बारिश

शिमला : हिमाचल प्रदेश में 14 नवंबर को मौसम खराब होने के आसार हैं और कई भागों में बारिश-हिमपात होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को यहां बताया कि राज्य में शनिवार को मतदान के दिन मौसम साफ बना रहेगा, जबकि कुकुमसेरी, केलांग और कल्पा में पारा माइनस में खिसक गया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात होने के बाद राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। निचले इलाकों में बारिश और उंचे इलाकों में हिमपात होने से समूचा राज्य शीतलहर की चपेट में आ गया है। रोहतांग दर्रा में 60 और कोकसर में 30 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। केलांग, पांगी, भरमौर, किलाड़, कल्पा, कोकसर, सिस्सू में भी हिमपात हुआ है।
राज्य में 15 नवम्बर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। शुक्रवार को शिमला समेत अन्य भागों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य 4.7 कल्पा में शून्य 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य के अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शिमला में 7.3, सुंदरनगर 5.8, भुंतर 4.0, धर्मशाला 10.4, ऊना 9.0, नाहन 12.9, पालमपुर 8.5, सोलन 5.5, मनाली 1.8, कांगड़ा 8.6, मंडी 6.6, बिलासपुर 13.0, हमीरपुर 8.1, चंबा 7.5, डलहौजी 7.7, कुफरी 3.7, कुकुमसेरी माइनस 1.4, कोटखाई 6.7, रिकांगपिओ 1.9 और पांवटा साहिब में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *