श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कश्मीर घाटी में बारिश होने से गर्म तथा उमस भरे मौसम से लोगों को राहत मिली है और मौसम विभाग ने रविवार को घाटी और जम्मू में और बारिश होने के अनुमान जताए हैं। मौसम विभाग ने कहा कि फिलहाल श्रीनगर, बांदीपोर, गांदरबल, फालगाम-होलीकेव और बनिहाल में बारिश जारी है और अन्य स्थानों पर आसमान में बादल छाए हुए हैं।मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और जम्मू क्षेत्र के छिटपुट स्थानों पर बार बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि 17-20 जुलाई की सुबह या देर दोपहर और शाम को जम्मू-कश्मीर के छिटपुट स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं, जबकि 21-22 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर के छिटपुट स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने कहा, “कुल मिलाकर, 25 जुलाई तक किसी बड़ी बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।” जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 19.4 डिग्री, पहलगाम में 16.2 डिग्री, कुपवाड़ा में 17.9 डिग्री, कोकेरनाग में 18.8 डिग्री और गुलमर्ग में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर घाटी में बारिश, गर्मी से राहत
