गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुरैना में बारिश, किसानों को फसल की चिंता

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रुक-रुक कर तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही किसानों को खरीफ फसल के नुकसान की आशंका के चलते चिंता होने लगी है। जिला मुख्यालय पहुंची खबरों के अनुसार कल शाम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ कहीं रुकरुक कर, तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी है। इससे आम जनजीवन और आवागमन प्रभावित हुआ है। किसानों का कहना है कि खरीफ की फसल इस बारिश से प्रभावित हाे सकती हैं। इस वजह से उन्हें चिंता सता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *