शिवपुरी : कुछ दिनों की राहत के बाद मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज सुबह से बारिश शुरू होने से एक बार फिर ठंडक में इजाफा हो गया। जिले के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों से भी बारिश की सूचना है।
शिवपुरी जिला मुख्यालय पर आज तड़के से बारिश शुरू हुई, जो लगातार जारी है। बारिश के कारण कई स्थानों पर विवाह समारोह के पंडाल भीग गए। कई छोटे-छोटे बच्चे भी रिमझिम फुहार में स्कूल जाते देखे गए।
शिवपुरी में बारिश से ठंडक बढ़ी
