गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल प्रदेश में वर्षा, बर्फबारी हुयी

शिमला : हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी और भारी वर्षा हुई, जिससे रात के समय ठंड का प्रकोप बढ़ गया।
मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया कि शिमला के हाटू, खदराला, चांशल दर्रा और डोडराक्वार, लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा के कई स्थान पर बर्फबारी हुयी है। राजधानी शिमला में गुरुवार को धूप निकलने के बावजूद धुंध छाई रही। यहां आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण 280 सड़कें और पांच राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हैं। इनमें से लाहौल-स्पीति में 255 सड़कें बंद हैं। इनमें से 139 सड़कें स्पीति डिवीजन में, 71 लाहौल में, किन्नौर में 10, कुल्लू में छह, चंबा के पांगी में पांच, मंडी में दो और शिमला में एक सड़क पर यातायात बहाल नहीं हो पा रहा है।
इसी तरह खराब मौसम के कारण राज्य में 280 बिजली आपूर्ति भी बंद है। हाल ही में, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन, हिमस्खलन, पत्थरों के गिरने और खराब मौसम के कारण कुल आठ लोगों की मौत हो गई और दो लापता हो गए। शिमला में आज न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *