मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना और आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हुयी बारिश के कारण तापमान में गिरावट के चलते यहां ठंड बढ़ गयी और लोग अलाव तापने को मजबूर हो गए। बादलों ने आज सुबह से ही आसमान में डेरा जमा रखा था और फिर तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश शुरू हो गयी। बारिश से जहां सरसों की फसल को लाभ होगा वहीं किसानों का कहना हैं कि इससे गेंहूँ की फसल को नुकसान होने की संभावना है। हालांकि कुछ समय के लिये सूर्य नारायण ने दर्शन दिए लेकिन उसके बाद बादलों ने यहां डेरा जमा लिया और उसके बाद बारिश का दौर जारी रहा।
