गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्थान : भाजपा 110 सीटों पर बनाई अपनी बढ़त

जयपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 110 सीटों पर अपनी बढ़त बना ली है जबकि कांग्रेस ने 68 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हैं। मतगणना के कई राउंड के बाद भाजपा 110 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे आगे चल रही हैं जबकि कांग्रेस 78 सीटों की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अब तक मिले रुझानों के अनुसार बहुजन समाज पार्टी एवं भारतीय आदिवासी पार्टी 3-3 तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल , राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एक-एक सीट पर अपनी बढ़त बनाई है। इसके अलावा दस सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।
अब तक मिले रुझानों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे , मंत्री प्रमोद जैन भाया , विश्वेन्द्र सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, उपनेता प्रतिपक्ष डा सतीश पूनियां, पूर्व केन्द्रीय राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सांसद दिया कुमारी, निर्दलीय प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री यूनुस खान, निर्दलीय रविन्द्र सिंह भाटी आगे चल रहे हैं जबकि विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं मंत्री शांति धारीवाल एवं प्रताप सिंह खाचरियावास अपने निकटतम प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी एवं मंत्री सुभाष गर्ग आगे चल रहे हैं। इनके अलावा पूर्व मंत्री एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी रोहिताश्व शर्मा आगे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *