गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजीव बिन्दल फिर बने हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई के नये प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री और दिल्ली के प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति की रविवार को घोषणा की। पार्टी की आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राजीव बिन्दल को हिमाचल प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष तथा सिद्धार्थन को प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। विज्ञप्ति के अनुसार हिमाचल प्रदेश के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा को दिल्ली प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं दिल्ली प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन को पवन राणा की जगह हिमाचल प्रदेश भेजा गया है। हिमाचल प्रदेश में चार उपचुनाव और विधानसभा के आम चुनाव हारने के बाद संगठन में फेरबदल की अटकलें जोरों पर थीं। वर्ष 2020 में हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद संभालने वाले सांसद सुरेश कश्यप के इस्तीफे के बाद उनके पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे राजीव बिन्दल को फिर से यह जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *