गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे राजनाथ

नई दिल्ली : पड़ोसी देश श्रीलंका के साथ संबंधों को निरंतर मजबूत बनाने की कड़ी के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को श्रीलंका की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के दौरान सिंह श्रीलंका के राष्ट्रपति एवं रक्षा मंत्री रानिल विक्रमसिंघे और प्रधानमंत्री दिनेश गुणवद्धने के साथ बातचीत करेंगे। इन बैठकों में श्रीलंका के साथ भारत के रक्षा संबंधों के समस्त पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। रक्षा मंत्री मध्य श्रीलंका स्थित नुवारा एलिया और देश के पूर्वी हिस्से में स्थित त्रिंकोमाली का भी दौरा करेंगे।
सिंह की यह यात्रा श्रीलंका के साथ मौजूदा सौहार्दपूर्ण एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराती है। यह दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *