आरोपी नशे में थी, थाने से ही मिल गई जमानत; चेन्नई की घटना
चेन्नई। पुणे के पोर्श कार मामले के बाद चेन्नई में हिट-एंड-रन का एक और हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। चेन्नई में राज्यसभा सांसद की बेटी ने फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति के ऊपर अपनी बीएमडब्लू कार चढ़ा दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद सांसद की बेटी को थाने से ही जमानत दे दी गई।
घटना सोमवार रात (17 जून) की है। आरोपी की पहचान वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद बीडा मस्तान राव की बेटी माधुरी के रूप में की गई है। मृतक की पहचान 24 साल के सूर्या के रूप में हुई है। वह पेंटिग का काम करता था। उसकी आठ महीने पहले ही शादी हुई थी।
हादसे के वक्त माधुरी नशे में थी। वह कार चला रही थी। उसकी एक महिला दोस्त भी कार में मौजूद थी। चेन्नई के बेसेंट नगर में आरोपी ने फुटपाथ पर सो रहे युवक पर कार चढ़ा दी। एक्सीडेंट के बाद माधुरी मौके से भाग गई, जबकि उसकी दोस्त कार से उतरकर हादसे के बाद इक_ा हुए लोगों से बहस करने लगी। कुछ देर बाद वह भी चली गई।
राज्यसभा सांसद की बेटी ने बीएमडब्लू से युवक को रौंदा
