गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रामनगर में अयोध्या जैसा राम मंदिर बनेगा

बेंगलुरु : बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि पुराने मैसूर प्रांत के रामनगर में अयोध्या जैसे राम मंदिर बनेगा।
माना जा रहा है कि उनकी यह घोषणा अगामी राज्य विधानसभा चुनाव में पुराने मैसूर प्रांत के लोगों को लुभाने के लिए है।
बोम्मई ने यह घोषणा यहां राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार का अंतिम बजट प्रस्तुत करते हुए की। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में राज्य के मंदिरों और मठों का विकास और नवीनीकरण करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
इसके अलावा, बोम्मई ने आगामी वित्तीय वर्ष से किसानों के लिए ब्याज मुक्त अल्पकालिक ऋण की सीमा को 03 लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की भी घोषणा की।उन्होंने कहा कि चित्रदुर्ग में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने और बेंगलुरु में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज एवं अनुसंधान संस्थान में 500 बिस्तरों वाला एक अस्पताल बनाने के लिए 500 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कलासा-बंदूरा नाला थेरुवु योजना पर काम शुरू करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे और भूमिहीन महिला खेतिहर मजदूरों को प्रति माह 500 रुपये की सहायता प्रदान करने के लिए श्रम शक्ति योजना शुरू की जाएगी।
कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल इस वर्ष 24 मई को समाप्त हो रहा है और राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *