गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रमेश बैस शनिवार को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

मुंबई : महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस शनिवार को यहां अपने पद की शपथ लेंगे।
शपथग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में होगा।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बैस आज शाम मुंबई पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित गणमान्य हस्तियां हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करेंगे।
दो अगस्त 1947 को रायपुर में जन्मे बैस संसदीय राजनीति, सामाजिक सरोकारों और संगठन कार्य में पांच दशकों के लंबे अनुभव के साथ नगरसेवक के पद से लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री और राज्यपाल के पद तक सार्वजनिक जीवन में विभिन्न जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है। वह 1989 में पहली बार रायपुर से लोकसभा के लिए चुने गए थे। तब से वह छह बार यानी कुल सात बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं। वर्ष 1998 में उन्हें प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में इस्पात और खान मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। वह 1999 से 2004 तक रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री और फिर सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *