गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रामगढ़ : ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़

लैपटॉप और सात लाख रुपए बरामद

रामगढ : झारखंड में रामगढ जिले के भुरकुंडा में चल रहे ड्रग्स सिंडिकेट के फाइनेंसर कनेक्शन का पुलिस ने खुलासा किया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पतरातू) वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को यहां बताया कि एक घर में बड़ी संख्या में बाइक होने की सूचना मिली। इस पर कार्रवाई के लिए टीम गठित कर एमईसीएल कालोनी में छापेमारी की गई। यहां से 16 बाइक बरामद होने के बाद पूरे घर की तलाशी हुई। इस दौरान 16 बाइक के अलावा 22 मोबाइल, एक लैपटॉप और सात लाख 10 हजार दो सौ रुपये नगद बरामद किया गया। वहीं, घर से रंभू रजक और शंभू रजक को हिरासत में लिया गया।
चौधरी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बाइक और मोबाइल के संबंध में आरोपितों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। हालांकि, ड्रग्स एडिक्ट को बाइक और मोबाइल के बदले पैसा देने की बात कबूली। इस कड़ी में जब विस्तृत छानबीन की गई तो पता चला कि ड्रग्स सप्लायर उधार मांगने वालों को सीधे रंभू और शंभू के पास भेज देेते थे। यहां से नशेड़ी सामान गिरवी रख कर ब्याज पर पैसा लेकर ड्रग्स खरीदते थे। जांच में चार ड्रग्स सप्लायर का नाम भी सामने आया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *