गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पायलट के मामले में निर्णय रंधावा एवं खडगे लेंगे

अलवर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान की सह प्रभारी अमृता धवन ने कहा है कि कांग्रेस के नेता सचिन पायलट के मामले में अंतिम निर्णय राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लेंगे। धवन ने यह बात आज अलवर में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। धवन अलवर के एक दिवसीय दौरे पर आई हैं और यहां पर वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और कार्यकर्ताओं में कॉन्फिडेंस भी बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी विभाजन की राजनीति करती है और कर्नाटक की जनता ने उनको मुंहतोड़ जवाब दिया है।
राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में पार्टी बहुत अच्छा काम कर रही है। सरकार भी अच्छा काम कर रही है और कांग्रेस की जो नीतियां है प्रत्येक नागरिक तक पहुंच रही हैं। इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की पुनः सरकार बनेगी। कर्नाटक की जीत के आधार पर आगामी राज्य छत्तीसगढ़ राजस्थान और मध्य प्रदेश के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडके के रोडमैप के सवाल पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक खड़गै का गृह राज्य है और उन्होंने भी एक कार्यकर्ता के रूप में वह काम किया है। इसलिए राजस्थान सहित अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में हर नेता पार्षद विधायक को एक कार्यकर्ता की तरह काम करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि चुनाव वाले राज्यों में 6 महीने पहले भारतीय जनता पार्टी आम जनता को भ्रमित करती है। हिंदू मुस्लिम के नाम पर तोड़ती है। झूठ बोलती है और आम जनता में जहर फैलाने की कोशिश करती है। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट विवाद पर उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस के झंडे के नीचे चुनाव लड़ेंगे और पार्टी का झंडा ही सबसे प्रिय है। पार्टी संगठन सबसे पहले मकसद यह है कि पार्टी को राजस्थान में वापस लाना है। भारतीय जनता पार्टी से देश को बचाना है और जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है उन राज्यों को भारतीय जनता पार्टी से बचाना है।
मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी 2024 की रूपरेखा तैयार कर रही है और उसी के आधार पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने तोड़फोड़ कर कर अपनी सरकार बना ली। 15 दिन में सरकार द्वारा मांगे नहीं मानने पर सचिन पायलट द्वारा आंदोलन की चेतावनी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संज्ञान ले रही है और इस संबंध में राजस्थान प्रभारी श्री रंधावा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लेना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *