गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्पाइसजेट पर हुआ रैनसमवेयर अटैक

मुंबई: स्पाइजेट पर मंगलवार की रात हुए रैनसमवेयर (साइबर) हमले से एयरलाइन का परिचालन बुधवार सुबह प्रभावित रहा।
एयरलाइन ने जानकारी दी ,“कुछ स्पाइसजेट प्रणालियों को बीती रात साइबर हमले के प्रयास का सामना करना पड़ा जिसके प्रभाव से आज सुबह की उड़ान धीमी रही। हमारे आईटी दल ने स्थिति का पता लगाते हुए उसे ठीक कर लिया है और अब उड़ान सेवा समान्य रूप से चल रही है।” रैंसमवेयर उस तरह का साइबर हमला होता है जिसमें हैकर पीड़ित के डाटा व जरूरी फाइलों को अपने कब्जे में ले लेता है या उसे लॉक कर देता है और उन्हें वापस पहले की तरह करने के लिए भुगतान की मांग करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *