गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रणवीर सिंह को दक्षिण भारतीय इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2022 में किया गया सम्मानित

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को दक्षिण भारतीय इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2022 में सम्मानित किया गया है।
रणवीर सिंह को 10वें दक्षिण भारतीय इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में “मोस्ट लव्ड हिंदी एक्टर इन साउथ इंडिया” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। रणवीर सिंह ने कहा ,“इस सम्मान को पाकर मैं खुश हूं। एक कलाकार के तौर पर, मैं अपनी आजीविका के लिए वह कर पाता हूं, जिसे प्यार करता हूं। हमारा देश विविधता से भरा हुआ है।

यहां तरह तरह की सभ्यताएं हैं। हर राज्य कुछ विशेष है। आज़ादी के 75 बाद यह कितना सुखद है कि हम अब भाषाओं की सीमा लांघकर एक दूसरे से घुल मिल रहे हैं और खुशी साझा कर रहे हैं। अच्छी कहानियां हर भाषा, हर सभ्यता का प्रचार प्रसार कर रही हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों ने अपनी मेहनत और क्राफ्ट से दुनियाभर को आकर्षित करने का काम किया है। यह बेहद शानदार है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *