रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के शिवगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बना उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करीब 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने आज शिवगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया है। उन्होने बताया कि सोनू (23) ने अपने ही गांव की एक नाबालिग लड़की को फुसलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इन वीडियो के आधार पर आरोपी बराबर नाबालिग पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता था। आजिज आकर पीड़िता ने इस घटना को अपने परिजनों को बताया जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने पाक्सो व दुष्कर्म समेत कई सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
