गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में दुष्कर्म के मामले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सभापुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी छोटू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पंद्रह वर्षिय किशोरी विगत बारह दिसंबर से लापता थी, बताया गया कि आरोपी नाबालिग किशोरी को बरगला कर अपने साथ भगाकर पूना ले गया था। पुलिस ने पूना जाकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर नाबालिग किशोरी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *