गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तहसीलदार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर तहसीलदार के खिलाफ दुष्कर्म मुकदमा दर्ज कर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने गुरूवार को बताया कि रूद्रपुर तहसील क्षेत्र की एक महिला ने रूद्रपुर के तहसीलदार अभय पर आरोप लगाया था कि तहसीलदार ने उसके साथ शादी का झांसा देकर उसका मानसिक तथा यौन शोषण किया है। उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर पर तहसीलदार के खिलाफ बुधवार देर रात गम्भीर दफाओ में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
रूद्रपुर थाना प्रभारी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कराने के बाद उसका मेडिकल करायेगी। आरोपी अधिकारी के गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही। जांच के बाद देखा जायेगा।
गौरतलब है कि कल मंगलकी दोपहर पीड़ित महिला तहसीलदार के चेम्बर में पहुंची थी और किसी बात पर महिला और तहसीलदार में नोक-झोक शुरू हो गई थी। महिला ने तहसीलदार के चेम्बर से बाहर निकलते ही रूद्रपुर के तहसीलदार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उक्त तहसीलदार उसका यौन शोषण करता चला आ रहा है, जिसका साक्ष्य मोबाइल फोन में है। महिला ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से जनता दर्शन में किया था। जिसकी जांच के लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *