गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आश्रम प्रमुख के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल सम्भाग के तीर्थस्थल अमरकंटक के एक आश्रम के प्रमुख के खिलाफ एक श्रमिक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एक आदिवासी महिला आश्रम में मजदूरी करती थी। इसी दौरान आरोपी लक्ष्मण दास ने उसे घर की साफ-सफाई का काम सौंपा और एक दिन उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर आरोपी ने महिला को करीब 40 किमी दूर एक आश्रम में बंधक बना लिया। इस दाैरान भी आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला 13 अक्टूबर को किसी तरह भागकर पुलिस के पास पहुंची और अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को जाँच में लेकर साक्ष्य की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *