होशियारपुर : पंजाब में हाेशियारपुर जिले के दसुआ थानांतर्गत इलाके में एक किशोर छात्र के एक आठ साल की बालिका के साथ ब्लात्कार करने का मामला सामने आया है। दसुआ के पुलिस उपाधीक्षक बलबीर सिंह ने गुरुवार को यहां बताया कि यह घटना बुधवार को हुई, जब बालिका घर में अकेली थी और इस दौरान 16 वर्षीय एक किशोर छात्र ने उसके घर में घुस कर कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घटना के समय बालिका की मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। वापस लौटने पर बालिका ने आपबीती मां को बताई। पुलिस के अनुसार किशोर 11वीं का छात्र है तथा उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे हिरासत में लेने के लिये तलाश जारी है।
