गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बालिका के साथ दुष्कर्म

गोण्डा : उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के धानेपुर थानाक्षेत्र में स्थित एक निजी विद्यालय में अध्ययन कर रही पांच वर्षीय बालिका के साथ सहपाठी दो सगे भाइयों द्वारा दुष्कर्म की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करायी गयी है।
यह जानकारी आज यहां देते हुये पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने यूनीवार्ता को बताया कि धानेपुर थाना इलाके में स्थित एक स्कूल में पढ़ रही पांच वर्षीय बच्ची के प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत कर पीड़िता के पिता द्वारा तहरीर दी गयी। तहरीर में बताया गया कि शुक्रवार को बच्ची के साथ आठ व दस वर्षीय दो सगे भाईयों द्वारा मध्याह्न अवकाश के समय विद्यालय के पास स्थित बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया गया।
एसपी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहन पड़ताल हर पहलू पर करायी जा रही हैं। जांचोपरांत प्रकाश में आने वाले तथ्यों के अनुसार प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *