गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मासूम के साथ दुष्कर्म

इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के जसवंतनगर इलाके के एक गांव में खेत में शौच के लिए गई 07 साल की मासूम लड़की से दुष्कर्म करने वाले को गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़ कर बुरी तरह से पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इटावा के एसएसपी संजय कुमार ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ जसवंतनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
खून से लतपथ मासूम ने परिजनों को अपने साथ हुई हैवानियत की घटना की जानकारी दी। आरोपी राज मिस्त्री को परिजनों ने पकड़ के पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की को गंभीर चोटे आने के कारण पुलिस ने महिला जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।

25 वर्षीय राजमिस्त्री श्री कृष्ण उर्फ किन्ना ने 07 साल की मासूम को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया है। मासूम लड़की सुबह करीब 11 बजे खेत पर शौच क्रिया करने के लिए गई हुई थी। तभी आरोपी ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है। बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने परिजनों को इस बात की सूचना दी। परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में महिला जिला अस्पताल में परीक्षण के लिए भर्ती करवाया है। जहां बच्ची का उपचार किया जा रहा है ।

पीड़ित परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि बच्ची खेत पर शौच क्रिया करने गई थी। तभी पड़ोस के गांव का रहने वाला राजमिस्त्री श्री कृष्ण जो कि हमारे परिवार में राजमिस्त्री का काम करना आता था। उसी ने मेरी बेटी के साथ गंदा काम किया है। उसको पकड़ के हम लोगों ने पुलिस को दे दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *