गोरखपुर। गोरखपुर में एक नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। छात्रा को अकेला पाकर गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। किशोरी के शोर मचाने पर युवक वहां से फरार हो गया। जब छात्रा के घर पहुंचे तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद छात्रा की मां इसकी शिकायत को लेकर आरोपी युवक के घर पहुंची। लेकिन, आरोपी के घर वाले शिकायत सुनते ही बिफर पड़े और पीड़ित की मां की पीटने लगे।
घटना खोराबार इलाके के एक गांव की है। परेशान होकर मां अपनी पीड़ित बच्ची को लेकर शुक्रवार की शाम मदद के लिए पुलिस के पास पहुंची और पुलिस को लिखित तहरीर दी। फिलहाल पुलिस मामले में अभी जांच-पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर खोराबार जयनारायण शुक्ल का कहना हैं कि तहरीर मिली हैं। तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 16 साल की बेटी 8वीं की छात्रा है। 17 अप्रैल को परिवार के लोग खेत में मजदूरी करने गए थे। घर में अकेली सिर्फ बेटी ही थी। इस बीच गांव का ही एक युवक अकेला पाकर घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। छात्रा के परिजन जब घर वापस आए तो उसने आपबीती बताई।
गोरखपुर में नाबालिग छात्रा से रेप
