गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के साथ हुये दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी के साथ दुष्कर्म का यह मामला सात फ़रवरी का बताया जा रहा है। दुष्कर्म के बाद पीड़िता मामला दर्ज करवाने थाने पहुंची थी, लेकिन महिला थाने
से पुलिस ने उसे भगा दिया था। बाद में मामले ने तूल पकड़ा तो सात दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की गयी।

इस बीच, आरोपी ने नाबालिग को धमकाते हुये दुष्कर्म के समय बनायी गयी वीड़ियो वायरल करने कि धमकी दी। इसके बाद पीड़िता की तबीयत ज्यादा खराब हो गयी। इस पर उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां पर उसका इलाज़ चल रहा है।

महिला थाना पुलिस ने गुरुवार देर शाम मामले का खुलासा करते हुये बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी अनिल कुमार राजपूत निवासी बसई अतरौली अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को अलीगढ़ शहर से गिरफ्तार कर लिया है । अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *