गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल में किशोरी से दुराचार, आरोपी हिरासत में

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक मासूम किशोरी से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की माँ ने आरोपी के खिलाफ इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में प्रवासी महिला ने बताया कि वह अपनी बच्ची के साथ जिला मंडी के सुंदरनगर में रह रही है।
महिला ने बताया कि दो दिन पहले जब उसकी बेटी स्कूल से घर पहुंची तो वह बुरी तरह से सहमी हुई थी। इसके बाद उसने बच्ची से पूछताछ की तो पता चला कि भोजपुर निवासी अजय कुमार गुप्ता द्वारा उसके साथ गलत हरकत की गई है। यह सब सुनकर महिला के पैरों तले से जमीन खिसक गई और उसने तुरंत थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस उपाधीक्षक भारत भूषण ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *