जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।
घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि नाबालिग (16) के परिजन ने थाने में लिखित शिकायत की है। उसमें बताया कि शुक्रवार रात को उनकी नाबालिग बालिका घर में सो रही थी। इसी बीच अज्ञात आरोपी ने घर में घूसकर जबरन बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
युवती के हल्ला करने के बाद परिजन उठ गए और हल्ला होने के बाद आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जहां परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 332बी 64 (1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
जशपुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार
