गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुष्कर्म : तीन आरोपी गिरफ्तार

अगरतला : त्रिपुरा पुलिस ने धलाई जिले में लोंगटोराई घाटी के चावमानु इलाके में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़ छाड़ करने और एक लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि एक स्थानीय अदालत ने मामले की आगे की जांच के लिए उन्हें पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
आरोपियों की पहचान गोपाल त्रिपुरा, बैथांग देबबर्मा और तालिनजॉय त्रिपुरा के रूप में की गई। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे तीन नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर चौमनु के पास जंगल में ले गए और एक के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ितों में दो नाबालिग लड़कियां बचने में कामयाब रहीं जबकि 13 वर्षीय लड़की के साथ आरोपियों ने तीन बार दुष्कर्म किया।
पीड़ित परिवार ने लड़की को गंभीर हालत में जंगल से बरामद किया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी सोनाचरण जमातिया के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश शुरू की और आखिरकार उन्हें बुधवार को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *