सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र में आज सुबह दस वर्षीय एक बालिका जख्मी हालत में मिली, जिससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बालिका को गंभीर हालत में रीवा रैफर कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल से लापता एक बालिका मैहर थाना क्षेत्र में गंभीर हालत में मिली। पुलिस द्वारा बालिका को मैहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में रीवा रैफर कर दिया है। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
