गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विवाहिता के साथ दुष्कर्म

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के किसनपुर क्षेत्र में दो शराबी युवकों ने एक विवाहिता के साथ बलात्कार किया और फरार हो गये। पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बुधवार को बताया कि आज तड़के क्षेत्र के यमुना तटवर्ती गांव में घर के बाहर सो रही महिला को मुंह दबाकर दो युवक शराब के नशे में उठा ले गये और पास के खंडहर में ले जाकर बलात्कार किया।शराबी महिला को अर्धमूर्छित अवस्था में छोड़कर फरार हो गये।
उन्होंने बताया कि बीती रात गांव में भंडारा था जिसमें आरोपी युवको ने भोजन किया था, फिर रात में बाहर सो रही महिला को उठा ले गये। महिला के पास सो रहे बच्चों ने जब रोना शुरू किया तो पडोस के लोगों की नींद खुली उन्होने देखा कि महिला चारपायी पर नहीं है। परिजनो के तलाश करने पर महिला खंडहर में कराहती मिली। महिला को लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घटना की रिपोर्ट दो लोगों के खिलाफ दर्ज हो गयी है। अभी तक अभियुक्त गिरफ्तार नहीं हो सके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *