गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म

हिसार : हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव में रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया तथा इसका पता चलने पर पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दी है।
किशोरी बच्ची का मेडिकल कराने के लिए मां सिविल अस्पताल पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को बच्ची घर पर अकेली थी और मां हिसार में मजदूरी करने गई थी। घर पर कोई न होने पर किशोरी के पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
शाम को जब मां घर पहुंची तो बेटी को डरा और सहमा हुआ पाया। मां के पूछने पर उसने पिता की घिनौनी हरकत का खुलासा किया। इसके तुरंत महिला अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिस बच्ची का मेडिकल कराने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंची है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *