भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोर को गांव के ही एक युवक ने पाइप पड़कर कमरे में ले जाने का आग्रह किया। किशोर पाइप को पड़कर जैसे ही कमरे में पहुंचा उक्त युवक उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब किशोर ने भागने का प्रयास किया तो युवक उसके पैर में धारदार हथियार से कई वार किया और पम्प के दरवाजे को बंद कर दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोर घर पहुचकर परिजनों से आप बीती बताया, परिजन किशोर को लेकर थाने पहुंचे जहां मिली तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
