देवरिया : उत्तर प्रदेश की विशेष पास्को अदालत ने सोमवार को नाबालिग के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप में अभियुक्त को आजीवन कारावास तथा दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है। पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाक्सो एक्ट में आरोपी राम अवध सिंह को एडीजे राकेश पटेल की विशेष अदालत ने आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थ दण्ड से दण्डित किया है।
