गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रश्मिका ने किया कल्याण ज्वैलर्स शोरुम का उद्घाटन

जयपुर : प्रमुख आभूषण ब्रांडों में से एक कल्याण ज्वैलर्स ने आज राजस्थान की राजधानी जयपुर के वैशाली नगर में शनिवार को अपना नया शोरूम लॉन्च किया। शोरूम का उद्घाटन अभिनेत्री और कल्याण ज्वैलर्स की नवीनतम ब्रांड एंबेसडर रश्मिका मंदाना ने किया। राजस्थान में यह कंपनी का पांचवां और जयपुर में दूसरा शोरुम है।
इस अवसर पर मंदाना ने कहा ‘‘मैं कल्याण ज्वैलर्स परिवार का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं और आज यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है, जिसमें मैंने ब्रांड की ओर से भाग लिया है। यह गर्मजोशी भरा स्वागत, शानदार शोरूम और यहां के सभी खूबसूरत आभूषण- कुल मिलाकर मेरे लिए यह एक जबरदस्त अनुभव रहा है और मुझे विश्वास है कि मेरी तरह इस ब्रांड के निष्ठावान ग्राहक कल्याण ज्वैलर्स के रोमांचक ऑफर्स का स्वागत करेंगे।’’
इस अवसर पर शोरूम के बारे में जानकारी देते हुए हुए कल्याण ज्वैलर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने कहा ‘‘एक कंपनी के रूप में, हमने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और अपने ग्राहकों को खरीदारी का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए एक शानदार और बेहतर ईकोसिस्टम बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। हमें राजस्थान में अपने पाँचवें शोरूम का शुभारंभ करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हम आने वाले समय में भी कंपनी के विश्वास और पारदर्शिता के मूल मूल्यों पर कायम रहते हुए अपने ग्राहकों को खरीदारी का सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने की दिशा में काम करना जारी रखने का वादा करते हैं।’’
उन्होंने बताया कि इस शोरूम में कल्याण ज्वैलर्स के ज्वैलरी कलेक्शन के डिजाइनों की व्यापक रेंज पेश की जाएगी। आभूषणों की यह रेंज विश्व स्तरीय माहौल में प्रस्तुत की जाएगी। इसके अतिरिक्त इस शोरूम में ‘कल्याण स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट’ लागू होगी जो बाजार में सबसे कम है और कंपनी के सभी शोरूमों में मानकीकृत है। इस तरह ग्राहकों के लिए एक निर्बाध और सेवा-समर्थित खरीदारी अनुभव सुनिश्चित किया जाता है। शोरूम की लॉन्चिंग के अवसर पर एक यूनिक प्रमोशन के तहत कल्याण ज्वैलर्स पर कम से कम एक लाख रुपए की खरीदारी करने पर ग्राहकों को आधे खरीद मूल्य पर कोई भी मेकिंग चार्ज नहीं देना होगा। यह ऑफर सीमित अवधि के लिए ही वैध हैं।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों को कल्याण ज्वैलर्स का 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जो सोने की शुद्धता, गहनों के जीवन भर मुफ्त रखरखाव, विस्तृत उत्पाद जानकारी और पारदर्शी एक्सचेंज और बाय-बैक नीतियों की गारंटी देता है। 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट अपने निष्ठावान ग्राहकों को सर्वाेत्तम पेशकश करने की ब्रांड की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *