गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रियलमी 12 प्रो सीरीज़ 5जी की कीमत 25,999 से शुरू

नई दिल्ली : स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी ने अपनी प्रीमियम नंबर सीरीज़ में सबसे नया स्मार्टफ़ोन रियलमी 12 प्रो सीरीज़ 5जी पेश करने की घोषणा की है। कंपनी ने यहां कहा कि रियलमी 12 प्रो सीरीज 5जी में दो स्मार्टफोन, रियलमी 12 प्रो प्लस 5जी और रियलमी 12 प्रो 5जी लॉन्च किए गए हैं। ये दोनों स्मार्टफ़ोन नेक्स्ट-जेन इमेजिंग स्मार्टफोन हैं, जो रियलमी की पुनर्निर्मित ‘मेक इट रियल’ ब्रांड भावना की ओर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं, और युवाओं के अनुरूप ब्रांड की एक नई पहचान प्रस्तुत करते हैं।

रियलमी 12 प्रो प्लस 5जी में अगली जनरेशन की इमेजिंग तकनीक है और इसमें फुल-फोकल-लेंथ, लॉसलेस ज़ूम क्षमताओं और क्वालकॉम के सहयोग से विकसित प्रोप्राइटरी मास्टरशॉट एल्गोरिदम संभव बनाने के लिए अत्याधुनिक पेरिस्कोप टेलीफोटो टेक्नोलॉजी दी गई है। रियलमी 12 प्रो प्लस 5जी रियलमी की ओर से सबसे नया प्रीमियम स्मार्टफोन है, जो युवाओं के लिए फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का अनुभव नए आयाम में ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
उसने कहा कि रियलमी ने सदैव अपने ग्राहकों को बेहतरीन डिज़ाइन के साथ नई टेक्नोलॉजी प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। रियलमी डिज़ाइन स्टूडियो ने रियलमी 12 प्रो सीरीज़ 5जी के लक्ज़री वॉच-प्रेरित डिज़ाइन के लिए प्रसिद्ध लक्ज़री वॉच डिज़ाइन मास्टर ओलिवियर सेवियो के साथ भी सहयोग किया है। रियलमी ने सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफ़ी के लिए ऑस्कर विजेता, क्लाउडियो मिरांडा के साथ भी सहयोग किया है, ताकि इस सीरीज़ के लिए उनकी पुरस्कार विजेता फिल्मों से प्रेरित तीन कैमरा फिल्टर तैयार किए जा सकें। ये तीन कैमरा फ़िल्टर हैं: जर्नी फिल्टर – “लाइफ ऑफ पाई” इंस्पिरेशन, मेमोरी फिल्टर – “द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन” स्टाइलिया और मेवरिक फिल्टर – “टॉप गन: मेवरिक” इन्फ्लुएंस।
इस लॉन्च के बारे में मोबाइल, कंप्यूट और एक्सआर, बिज़नेस डेवलपमेंट, क्वालकॉम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सौरभ अरोड़ा ने कहा, “स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 पर चलने वाला रियलमी 12 प्रो सीरीज़ 5जी विभिन्न यूज़र अनुभवों के साथ प्रीमियम अनुभव प्रदान करने के लिए अपने पार्टनर्स के के साथ काम करने की हमारी प्रतिबद्धता पर बल देता है। चाहे फोटोग्राफी हो, गेमिंग, संगीत या केवल उत्पादकता बढ़ाना हो, ये डिवाइस हर मामले में सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर्स और परफ़ॉर्मेंस प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। हमारा स्नैपड्रैगन प्लेटफ़ॉर्म अपने इंटीग्रेटेड एआई इंजन के साथ ज़्यादा इंट्यूटिव अनुभव और परफ़ॉर्मेंस प्रदान करता है, साथ ही बेहतर 5जी एवं वाई-फाई स्पीड भी मिलते हैं।”
डॉल्बी लैबोरेटरीज के भारत में विपणन निदेशक समीर सेठ ने कहा, “रियलमी 12 प्रो सीरीज 5जी के लॉन्च के साथ हमें और ज़्यादा भारतीयों तक डॉल्बी एटमॉस का शानदार साउंड एक्सपीरियंस पहुँचाने के लिए रियलमी के साथ सहयोग करने की ख़ुशी है। अब यूज़र्स को रिच, मल्टीडाइमेंशनल साउंड का अनुभव मिलेगा, जिसमें उनके द्वारा ग्रहण किए जाने वाले हर तरह के मनोरंजन में ज़्यादा डेप्थ, क्लैरिटी, और डिटेल्स प्राप्त होंगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *