गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खेलों के विकास के लिए आरईसी लिमिटेड देगा 100 करोड़ रुपये का फंड

आरईसी लिमिटेड ने अपनी सीएसआर पहल के तहत भारत में खेलों के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि देने का वादा किया है। यह फंड खिलाड़ियों को तकनीकी, वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक समर्थन के साथ अंतरराष्ट्रीय ख्याति के कोचों के तहत प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करके और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अनुभव प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहायता करेगा।
इस संबंध में आरईसी और राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। भारत के युवा मामले और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और श्री विवेक कुमार देवांगन, सीएमडी – आरईसी लिमिटेड ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस पहल का उद्देश्य बॉक्सिंग, महिला हॉकी और एथलेटिक्स और किसी भी अन्य खेल को बढ़ावा देना है, जैसा कि दोनों पक्षों द्वारा परस्पर सहमति से किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *