नई दिल्ली : कृषि उपज प्रबंध क्षेत्र में काम करने वाली एक फर्म ने कृषि गोदामों की सुरक्षा और गुणवत्ता पर कम लागत के साथ निरंतर निगरानी के लिए सौर ऊर्जा से परिचालित कैमरों के प्रयोग की अवधारणा प्रस्तुत की है। सोहन लाल कमोडिटी मैनेजमेंट (एसएलसीएम) ने अपने ‘एग्रीसुरक्षा’ उद्यम के अंतर्गत 24/7 डिजिटल गोदाम निगरानी, केंद्रीय नियंत्रण और निगरानी और सभी गोदामों की जियोटैगिंग जैसे समाधान शामिल किए हैं।
एसएलसीएम के लीड ऑडिट कंट्रोल अनुज कुमार ने ‘एग्रीसुरक्षा’ के बारे में कहा, “एग्रीसुरक्षा’ के अंतर्गत कृषि गोदामों में सौर ऊर्जा से चलने वाले कैमरों की स्थापना भी शामिल है। पारंपरिक निगरानी प्रणालियों की तुलना में सौर कैमरों के कई फायदे हैं। वे पर्यावरण के अनुकूल और लगत बचाने वाले हैं।” उन्होंने कहा कि ऐसी निगरानी प्रणाली उन इलाकों के लिए अच्छी है जहां बिजली की आपूर्ति अनियमित है।
फर्म किसानों और ऑपरेटरों को डिजिटल निगरानी प्रणाली की स्थापना और रखरखाव का प्रशिक्षण देने के लिए शैक्षिक कार्यशालाओं पर बल देती है। एसएलसीएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप सभरवाल ने कहा कि कंपनी की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत दूरदराज के समुदायों तक पहुंच बनाने और विशेषज्ञता और संसाधन प्रदान करने के लिए गैर सरकारी संगठनों के साथ सहयोग करती है।
कृषि गोदाम सुरक्षा में सौर कैमरा प्रणाली की सिफारिश
