नयी दिल्ली : ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमेजन डॉटइन ने प्राइम अर्ली एक्सेस और ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (जीआईएफ) के पहले दिन के साथ 36 घंटों की अब तक की सबसे बड़ी शॉपिंग की शुरूआत करने का दावा किया है। कंपनी ने आज जारी बयान में कहा कि उसके प्लेटफॉर्म पर एक दिन में सबसे अधिक प्राइम साइन अप प्राप्त हुए हैं जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 1.9 गुना अधिक थे। इनमें से 68 प्रतिशत साइनअप टियर 2 और 3 शहरों प्राप्त हुए हैं।
अमेजन के इंडिया कंज्यूमर बिजनेस के उपाध्यक्ष एवं कंट्री प्रबंधन मनीष तिवारी ने कहा, “अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल ने ग्राहकों और सेलर पार्टनर्स की ओर से शानदार रिस्पॉन्स के साथ एक रोमांचक शुरुआत की है। यहां छोटे और मध्यम व्यवसायों, स्टार्टअप्स, कारीगरों, महिला उद्यमियों की ओर से पूरे भारत में मौजूद हमारे ग्राहकों को प्रोडक्ट की विशाल रेंज की पेशकश करते हुए देखना हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है।
हमें प्राइम मेंबर साइन अप में वृद्धि के साथ ही सभी श्रेणियों में खरीदारी करने वाले ग्राहकों की संख्या में ग्रोथ देखकर बेहद खुशी हो रही है। हमें खुशी है हमारे ग्राहक अपने पसंदीदा ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन के रूप में अमेजन पर भरोसा करते हैं।”
कंपनी ने कहा कि पहले 36 घंटों के दौरान, छोटे और मध्यम व्यवसायों, स्टार्टअप, कारीगरों, महिला उद्यमियों की ओर से उत्पादों का अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन पेश किया गया और पूरे भारत में मौजूद ग्राहकों को लगभग 10 लाख यूनीक प्रोडक्ट बेचे। 24 घंटे के ’प्राइम अर्ली एक्सेस’ के दौरान, आम दिनों के मुकाबले प्राइम अर्ली एक्सेस में सेलर्स साइन-अप में 1.75 गुना वृद्धि दर्ज की गई।
