गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेटिकट रेल यात्रियों से 3.15 करोड़ रूपए जुर्माने की वसूली

जैतो : उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल में बीते नवम्बर माह में बेटिकट यात्रा कर रहे 34296 यात्रियों से 3.15 करोड़ रूपए का जुर्माना वसूला गया। मंडल रेल प्रबंधक डॉ . सीमा शर्मा ने आज यहां बताया कि टिकट जांच टीमों को बेटिकट यात्रियों से जुर्माने के रूप में 1.90 करोड़ रूपए का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य दिया था लेकिन यह इससे 66 प्रतिशत अधिक रहा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिये बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इसके अलावा नवम्बर माह में 407 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने पर उनसे 68 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *