जालंधर : अपराधों से निपटने और सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाने के लिये एक निर्णायक कदम में, श्री हरमनबीर सिंह गिल, आईपीएस, डीआईजी जालंधर रेंज ने कई रणनीतिक स्थानों और हॉटस्पॉट पर बड़े पैमाने पर रेड अलर्ट नाकाबंदी शुरू की है।
जालंधर ग्रामीण, कपूरथला और होशियारपुर जिलों में ड्रग और अपराध प्रभावित क्षेत्रों को लक्षित करते हुए बुधवार शाम कुल 190 रेड अलर्ट नाके रणनीतिक रूप से लगाये गये थे। इस ऑपरेशन के दौरान, किसी भी अवैध और ड्रग गतिविधियों को रोकने के लिये दोपहिया वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की कड़ी जाँच की गयी।
डीआईजी जालंधर रेंज हरमनबीर सिंह गिल ने गुरुवार को बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना, अपराध की रोकथाम और जन सुरक्षा को बढ़ाना है। डीआईजी रेंज ने सामुदायिक सहयोग के महत्व पर जोर दिया और निवासियों से किभी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देकर इस पहल का समर्थन करने का आग्रह किया।
बुधवार को इन विशेष रेड अलर्ट नाकों पर 4641 वाहनों की जाँच, 3620 व्यक्तियों की जाँच की गयी और 361 वाहनों का चालान कर 26 वाहनों को जब्त किया गया था।
जालंधर, कपूरथला , होशियारपुर जिलों में रेड अलर्ट नाकाबंदी शुरू
