गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी

नई दिल्ली : मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम से तेज, धूल भरी, झोंकेदार, गर्म और शुष्क हवा के आने से तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी पिछले सप्ताह से ही कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम कार्यालय के अनुसार मंगलवार को शाम चार बजे तक तीव्र लू चलेगी और तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दिल्ली में अगले चार दिनों में अत्यधिक गर्मी पड़ेगी। विभाग के मुताबिक, तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पश्चिम-उत्तर पश्चिम से चलने वाली हवा 5.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। दिन के दौरान बेहद गर्म मौसम रहेगा और तेज सतही हवाओं के साथ ज्यादातर लू चलेगी।
आईएमडी ने 28 मई के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित छह राज्यों के लिए गंभीर गर्मी की स्थिति का अनुमान व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *