गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कृषि विपणन विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हनुमानगढ़ में कृषि विपणन विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक सुभाष सहारण को एक मामले में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए आज गिरफ्तार किया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि परिवादी ने एसीबी की हनुमानगढ़ इकाई को शिकायत की कि कृषि विपणन विभाग से मिलने वाली छूट पर अपनी रिपोर्ट कर जिला उद्योग केन्द्र हनुमानगढ़ को पत्रावली प्रेषित करने की एवज में श्री सहारण दो लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे है।
इस पर ब्यूरो टीम द्वारा सत्यापन के बाद श्री सहारण को परिवादी से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। श्री सहारण के पास कृषि उपज मंडी रावतसर के सचिव का अतिरिक्त चार्ज भी दे रखा था। एसीबी के महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *