गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिलायंस कंज्‍यूमर प्रॉडक्ट्स का ‘कैंपा’ उड़ान प्लेटफॉर्म पर

नई दिल्ली : रिलायंस कंज्‍यूमर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड (आरपीसीएल) ने आज उड़ान पर अपना पेय ब्रांड, ‘कैम्पा’ रेंज उपलब्‍ध कराने के लिए अखिल-भारतीय वितरण साझेदारी की घोषणा की। उड़ान खुदरा विक्रेताओं और छोटे किराना दुकानों के लिए भारत का ई-बी2बी प्लेटफॉर्म है। शुरुआत में आरसीपीएल के कैम्पा पेय की रेंज 50,000 से अधिक खुदरा विक्रेताओं/ किराना दुकानों पर मिलेगी। इस वितरण को अगले दो महीनों में धीरे-धीरे 1 लाख से अधिक खुदरा विक्रेताओं/ किराना दुकानों तक विस्तारित किया जाएगा। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि तीन नई कैम्पा फ्लेवर्स – कोला, ऑरेंज, और क्लियर लाइम – उड़ान प्लैटफॉर्म पर लॉन्च की गई हैं और यह अलग-अलग मात्रा तथा कीमतों में उपलब्ध होंगी, जिनमें तत्काल सेवन के लिए 200 एमएल पैक, 500 एमएल का ऑन-द-गो शेयरिंग पैक, और घरेलु खपत के लिए 2,000 एमएल का होम पैक शामिल हैं।
उड़ान पर कैम्पा रेंज की उपलब्धता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए, उड़ान विभिन्न रिटेलर प्रमोशन पर काम करेगा जिससे कि विस्तार में तेजी और प्लेटफॉर्म पर खरीदारों की संख्‍या बढ़ाई जा सके। उड़ान ने हाल ही में अपनी ग्रामीण पहल “प्रोजेक्ट विस्तार” को शुरू किया है, जिसका लक्ष्य भारत में बड़े अवसर का लाभ उठाकर फास्ट मूविंग कंज्‍यूमर गुड्स (एफएमसीजी) और फूड प्रॉडक्ट्स की श्रेणी का विस्तार करना है। इस परियोजना के तहत उड़ान 3 हजार तक की आबादी के हर गांव को अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। हाल ही में इस परियोजना को उत्तर प्रदेश के गांवों में लागू किया गया है और यह परियोजना 10 जिलों में 15 हजार से ज्यादा रिटेलर्स तक पहुंच चुकी है। कंपनी का लक्ष्य अगले 10-12 महीनों में 10 हजार से ज्यादा गांवों और कसबों में अपनी पहुंच बढ़ाना है। प्रोजेक्ट विस्तार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दूरी को कम करने के लिए एक रणनीतिक कदम है। उम्मीद है कि उड़ान के विशाल किराना नेटवर्क का लाभ उठाकर कंपनियां विस्तृत रेंज के एफएमसीजी प्रॉडक्ट्स को गांव के लोगों को उपलब्ध कराएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *