गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देश में 81 फीसदी 5जी बेस टावर रिलायंस जियो के

नई दिल्ली : देश में इस माह पहले सप्ताह के अंत तक 5जी नेटवर्क के कुल 2,81,948 टावर (बेस ट्रांसीवर स्टेशन टावर) लगे थे, जिसमें अकेले 2,28,689 रिलायंस जियो ने लगाए हैं। यह जानकारी सरकार ने संसद में एक प्रश्न के लिखित उत्तर पर में भी।
संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने लोकसभा में बताया कि एयरटेल 5जी के 52,223 बीटीएस टावर हैं। सरकार द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली में एयरटेल के 2310 बीटीएस और रिलायंस जियो 8,204 बीटीएस टावर्स हैं। दिल्ली में अब तक कुल 10,532 5जी बीटीएस टावर्स लगाए जा चुके हैं। मुंबई में भी 5जी बीटीएस टावर्स की कुल तादाद अभी 5167 है, जिसमें से जियो ने 3953 और एयरटेल ने 1214 बीटीएस टावर्स लगाए हैं। देश के बाकी महानगरों का भी कमोबेश एयरटेल 5जी की रेस में पिछड़ा नजर आता है।
इसी तरह उत्तर प्रदेश में सात जुलाई तक लगे 28,876 बीटीएस टावर में से 23,527 रिलायंस जियो के नेटवर्क के तथा 5,349 बीटीएस टावर एयरटेल के थे। हरियाणा में 5जी के 11660 बीटीएस टावर में 9480 रिलायंस जियो के और 2180 बीटीएस टावर एयरटेल हैं। संचार राज्य मंत्री ने बताया कि भारत ने स्वंय की 4जी व 5जी तकनीक विकसित कर ली है और भारत संचार निगम लिमिटेड में इसकी तैनाती शुरू भी हो गई है। दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पादों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन योजना फरवरी 2021 को शुरू की गई थी। योजना के तहत कंपनियों ने मई 2023 तक 6911 करोड़ रुपये का निर्यात किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *