गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिलायंस जिओ का मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार सेवायें प्रदान करने वाली कंपनी रिलायंस जिओ इंफोकॉम लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 4716 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 4174 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद बीएसई को बताया कि मार्च 2023 में समाप्त इस तिमाही में उसका कुल राजस्व 23394 करोड़ रुपये रहा जो मार्च 2022 को समाप्त तिमाही के 20901 करोड़ रुपये की तुलना में 11.93 प्रतिशत अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *