गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जनसुनवाई में 215 परिवादों की सुनवाई कर दी राहत

कोटा : राजस्थान के कोटा में जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए 215 परिवादों की सुनवाई कर परिवादियों को राहत दी गयी है।
गुरूवार को हुई जनसुनवाई में मुख्य सचिव सुधांश पंत भी वीसी के माध्यम से जुड़े और प्रकरणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए इनसे संबद्ध विभागों द्वारा पहले ही उनके यहां लम्बित और संबंधित शिकायतों का निराकरण कर लिया जाए।
परिवादों की संवेदनशीलता के साथ सुनवाई करते हुए जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देकर परिवादियों को राहत दी। जिला कलक्टर ने जनसुनवाई के दौरान हर फरियादी की व्यक्तिगत सुनवाई की एवं उनकी समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। समस्त उपखंड एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार वीसी के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े। संबंधित प्रकरणों पर उनसे चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
जनसुनवाई में बिजली, सफाई, भूमि की पैमाईश, रास्ता संबंधी, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन चालू कराने के प्रकरण अधिक आए जिनमें उन्होंने रिपोर्ट मंगवाने के निर्देश दिए। पेंशनर्स समाज के प्रतिनिधियों ने मांग पत्र सौंपा वहीं दिव्यांग दंपती ने रोजगार के लिए स्थान देने, बिना अवॉर्ड पारित भूमि अवाप्ति प्रकरण को निरस्त करने, निजी विद्यालय द्वारा टीसी नहीं देने, राशन कार्ड पुनः जारी करने एवं संशोधन इत्यादि के प्रकरण आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *