गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ब्रजमंडल को कोरोना से मुक्ति के लिए धार्मिक आयोजन

मथुरा। समूचे ब्रज मडल को कोरोना वायरस से मुक्त रखने के लिए ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा पर पीर बाबा मन्दिर शेरगढ़ में 24 अप्रैल से एक सप्ताह के लिए धार्मिक आयोजन किये जा रहे है। महान तपस्वी संत नागरीदास महराज ने रविवार को बताया कि यह धार्मिक आयोजन का ही प्रभाव था कि कोरोना वाइरस की दूसरी लहर से पास के पीरपुर गांव को पूरी तरह से कोरोना से मुक्त रखा जा सका। ग्रामीणों का भी इसमें प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सहयेाग था। पूर्ण समर्पण भाव से की गई आराधना कभी बेकार नही जाती।
उन्होंने बताया कि इस अनूठे कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र के महान संतों को भी आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश सरकार के गन्ना विकास विकास और चीनी मिल मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी,राज्य मत्री अजीतपाल पूर्व मंत्री श्याम सुन्दर शर्मा,पूर्व मंत्री शिवपाल यादव, पूर्व मंत्री तेजपाल सिह, विधायक राजेश चौधरी आदि के साथ साथ समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों को इसलिए बुलाया गया है कि सच्चे दिल से की गई सामूहिक आराधना बेकार नही जाती।इसमें सात गांव के ग्रामीण भी समय समय पर भाग लेंगे।
संत ने बताया कि इस अवसर पर एक ओर जहां श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें कृष्णचन्द्र शास्त्री द्वारा भगवत लीला का प्रस्तुतीकरण होगा तो दूसरी ओर अनवरत चलनेवाला काली मां का देवी यज्ञ भी चलता रहेगा क्योंकि इस मन्दिर की विशेषता है कि यहां का धूना ( हवन कुंड की आग) कभी शांत नही होती। शेरगढ़ कस्बे से लगभग दो किलोमीटर दूर पीरबाबा मन्दिर प्राचीन एवं ऐतिहासिक है।इस मन्दिर में मां यशोदा एवं नन्दबाबा ने भी देवी की आराधना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *