गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस डिपो में होंगे नवीनीकरण कार्य

झुंझुनू : सड़क सुरक्षा एवं परिवहन मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला ने रविवार को बस स्टैंड राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम झुंझुनू के नवीनीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। ओला ने इस अवसर पर बताया कि डिपो में सुविधाओं के विस्तार के लिए पूर्व में भी विधायक कोष से अनेक कार्य करवाए गए हैं। इसी क्रम में झुंझुनू बस डिपो में यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अनेक नवीनीकरण कार्य करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार सदैव कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है उन्होंने रोडवेज कर्मियों के लिए भी ओल्ड पेंशन स्कीम शुरू की। उन्होंने बताया कि रोडवेज कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया गया है वही रोडवेज कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति के सभी प्रकरणों का निस्तारण कर नियुक्तियां दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *