गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा सांसद को जवाब : दिल्ली जल बोर्ड डायरेक्टर का यमुना स्नान

नई दिल्ली : भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली जल बोर्ड के अफसर संजय शर्मा से कहा था- यमुना के पानी में डुबकी लगाकर दिखा, जवाब में अफसर ने यमुना से पानी भरवाकर उससे नहाया। दिल्ली जल बोर्ड के जिस अफसर से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने बदसलूकी की, आज उसी अफसर ने अपनी जल परीक्षा दी है। जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने रविवार को यमुना के पानी से स्नान किया। साथ ही ये भी बताया कि यमुना का पानी स्वच्छ है, जहरीला नहीं है। दो दिन पहले भाजपा सांसद ने संजय शर्मा को फटकार लगाई थी और यमुना के पानी में नहाने की चुनौती दी थी।
यमुना में बेझिझक डुबकी लगाए : संजय शर्मा
संजय शर्मा ने यमुना का पानी बाल्टी में भरवाया और उससे नहाते हुए वीडियो बनवाया। नहाने के बाद शर्मा बोले- पानी का (बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड) लेवल 12-13 है, जबकि (टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम) 20 के नीचे है, फास्फेट 0.1 और डिसोल्वड ऑक्सीजन 7.0 से ज्यादा है। यमुना नदी का पानी स्वच्छ है। लोग इसमें बेझिझक डुबकी लगा सकते हैं।
डायरेक्टर ने सांसद के खिलाफ की थी शिकायत
संजय शर्मा ने इस मामले में भाजपा सांसद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में कहा कि 28 अक्टूबर को वे ओखला बैराज कालिंदी कुंज पर ड्यूटी पर थे और यमुना में एन्टी फोमिंग केमिकल का छिड़काव करा रहे थे। उसी दौरान प्रवेश वर्मा और तजिंदर बग्गा वहां आकर उन्हें धमकाने लगे और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। संजय शर्मा दिल्ली जल बोर्ड में ट्रीटमेंट क्वालिटी कंट्रोल के डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *